हिंन्दी कविता

             "खुदगर्ज"

सच  में  बड़ा  था  उस  दिन  मैं,
जिस दिन इस जग में आया था।
कुलदीपक  का  सम्मान  मिला,
मां-बाप  का  मान  बढ़ाया  था।

क्या ठाठ मिली थी मुझको तब,
दिन   भर   ड्रेस   बदलता   था।
भोजन  में  मिलता  मां  का दूध,
सब मिलकर मालिश करता था।

क्रीड़ावश  करता   गर   क्रन्दन,
दूजों    को   पीड़ा    होती   थी।
सब   दौड़   उठा   लेते  मुझको,
जब   मां   घर  में  न  होती  थी।

अब  फर्क  नहीं  पड़ता  उनको,
दुख   में   भी    मेरे   रोने   पर।
छोटे    दिखने    लगते    रिस्ते,
खुदगर्ज  का  रिस्ता   होने  पर।

          

         "सही गलत"

फेसबुक, यूट्यूव, वाटस्अप पर,
जो तुम पोस्ट करोगे।
मम्मी-पापा  भाई-बहन संग,
क्या खुद देख सकोगे ?

हर पोस्टिंग से पहले भाई,
करना थोड़ा विचार।
मान गिरे न देश का अपना,
बचा रहे संस्कार ।

हम पूरब के लोग,
यहां सूरज उगता है।
नग्न लोग पश्चिम वाले,
जहां सूरज डूबता है।

मल्टी मीडिया ज्ञान स्रोत का,
बन सकता आधार ।
दुरुपयोग हुआ गर इसका,
बढ़ेगा भष्ट्राचार।

      

     "अटल अवसान"

अटल अवसान था वह दिन,
तिरंगा झुकने नही दिया,
उसके पौरुष के आगे,
खुद यम ने नमन किया।

वह दिन था पन्द्रह अगस्त,
डाक्टर का हौसला पस्त,
चुपके से यम आया,
अटल से मौत फरमाया।

अटल ने मांग लिया मोहलत,
बताया दो दिन मुझसे हट,
आज तिरंगा गान करेंगें,
कल सब मिल आराम करेंगे।

परसों जब मन हो आ जाना,
बिना बताए लेकर जाना,
तेरे संग शमशान चलेंगें,
चन्दन घी से तन जलेंगें।

तन जल कर पायेगा मुक्ति,
मन से मिटे न देश की भक्ति,
लौट देखना फिर आऊंगा,
राष्ट्रगान फिर से गाऊंगा।

दो दिन मोहलत बीत चुका था,
रथ लेकर यमराज खड़ा था,
सतरह अगस्त अठ्ठारह का दिन,
पूरा विश्व हुआ था गमगिन।

एक शख्स पैदल था पीछे,
उसने भी इतिहास रचा,
विश्व जानता है जिसको,
कोई और नही वह मोदी था।

फिर दृश्य दिखा स्मृति वन में,
जैसे यह शिव का पॖऻगण हो,
मूषक, सप॔, मयूर, नन्दी,
बनराज का अपना आंगन हो।

सगा सम्बन्धी पक्ष विपक्ष,
अश्रुजल ले खड़े हुए,
इन सबसे अनभीज्ञ अटल,
मदमस्त चिता पर पड़े हुए।

जिस अट ने सारा जीवन,
मानवता को अदा किया,
आज इस निम॔म विधि ने,
हमसे उसको जुदा किया ।

लेखनी के समाॖट थे वे,
उनके बारे में क्या लिखूॅ,
सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी,
जब उनके जीवन से सीखू।

         

      "आप बता दो"

मोदी जब मंदिर जाता होगा,
हाथ जोड़ क्या गाता होगा ?
किस निमित विनती करता वह,
अपना शीश झुकाता होगा ?

आप बता दो!

जब विदेश वह जाता होगा,
एग्रीमेंट    करवाता    होगा,
कहने बाले ऐसा कह रहे,
खूब कमीशन खाता होगा।

आप बता दो!

कुछ कहते मोदी झूठा,
कुछ कहते  जुमलेबाज।
न जाने किसके सर जाये,
सन् उन्नीस का ताज ?

आप बता दो!

.       "रावण"

बार बार वही रावण,
खेल दिखाया जाता है।
जिसका अस्तित्व नहीं,
उसे जलाया जाता है।

हम भी बहुत मूढ हैं,
रावण का पहचान नही।
हम खुद में एक रावण हैं,
शायद इसका ज्ञान नहीं।

अरे मारना है तो खुद,
अपने अन्दर का रावण मार।
बरसों से आ रही प्रथा का,
बस इतना सा छोटा सार।

           "इच्छा शक्ति"

निम्नलिखित कविता मैंने एक ऐसे कलम के धनी, अतुल्यनीय जिगर के सम्राट, पैरों से दिव्यांग परन्तु हौसले से कई स्पर्धा जितने बाले फेसबुक मित्र के बारे में फेसबुक पर प्रथम द्रष्टव्य के फौरन बाद प्रभावित होकर सम्मान में लिखा है।

कदम नहीं तो क्या हुआ,
कलम तो है।
निष्कपट निष्पाप दिल,
चमन तो है।
भीड़ भी है दिख रहा,
जज्बात का।
आप हो तो पाप का,
कुछ दमन तो है।

खुद सुधरने की कभी,
गलती न कर।
भीड़ में भी तुम कहीं,
दिख जाओगे।
गर सुधरने की कभी,
गलती करी।
आप में ही आप,
खुद मिट जाओगे ।




Comments

Popular posts from this blog

मैथिली कविता

दृष्टिकोण