साहित्य विवेचना
साहित्य विवेचना
मेरे विचार से "सा - हित" यानि समाज के हित में भाषा के माध्यम से लिखित या कथित टिप्पणियों को साहित्य कहा जा सकता है | टिप्पणी अभिव्यक्ति के मुख्य दो प्रकार हैं - गद्य और पद्य |
गद्य
गद्यकार अपनी भावना या उद्देश्य को रचना के माध्यम से पाठक या श्रोता को रचित भाव के सम्पूर्णता का अधिकांश समझा देने में सक्षम होता है जो लेखन या वाचन का विस्तृत स्वरूप होता है |
शेष पाठक या श्रोता के बुद्धि विवेक के विस्तारण पर निर्भर करता है इसके अंतरगर्त हम कहानी, उपन्यास, लेख, अनुच्छेद आदि सम्मिलित कर सकते हैं |
शेष पाठक या श्रोता के बुद्धि विवेक के विस्तारण पर निर्भर करता है इसके अंतरगर्त हम कहानी, उपन्यास, लेख, अनुच्छेद आदि सम्मिलित कर सकते हैं |
पद्य
पद्यकार अपनी भावना या उद्देश्य को रचना के माध्यम से पाठक या श्रोता को रचित भाव के सम्पूर्णता का अल्पांश समझाते हैं जो लेखन या गायन का लघु स्वरुप होता है | शेष पाठक या श्रोता के बुद्धि विवेक के विस्तारण पर निर्भर करता है | इसके अंतरगर्त हम कविता, दोहा, गीत,छंद आदि सम्मिलित कर सकते हैं |
Comments
Post a Comment