हिन्दी भजन
गणेश वंदना।
गजानन अपने भक्तों का,
विघ्न हर लोगे क्या होगा।
कभी माता की गोदी में,
कभी भोले के कन्धों पर।
कभी मूषक के वाहन पर,
खेल लो गे तो क्या होगा।।
पिता को भांग खिलाते हो,
आप खुद मोदक खाते हो।
मुझे बस अपना चरणामृत,
पिला दोगे तो क्या होगा।।
लम्बोदर यह तेरा उदर,
दया का गहरा समंदर।
मुझे बस पाप करने से,
बचालो गे तो क्या होगा।।
गजानन अपने भक्तों का,
विघ्न हर लोगे क्या होगा।
Comments
Post a Comment